आखिर कितनी है विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी? कैसे होता है सलेक्शन!

सोशल मीडिया में विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड नौकरी (Vishal Mega Mart Security Guard Job) के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिस पर अब कंपनी के भी प्रतिक्रिया आ गई है। लोग जानना चाहते हैं आखिर विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड को कितनी सैलरी मिलती है और विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कैसे हासिल की जा सकती है. इस लेख में हम विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी और कंपनी से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे। 

विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी कितनी है
Image : विशाल मेगा मार्ट | Credit : Munafabazaar.in

विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड के मीम वायरल

सोशल मीडिया पर लोग विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और सैलरी से जुड़े वीडियो बना रहे हैं। जिन्हें दर्शकों द्वारा भी जमकर पसंद किया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड की जॉब वेकेंसी देश भर में चर्चा कब से बन गई है। दरअसल एक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम रील में विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड से उनकी सैलरी पूछी। जिसके जवाब में सिक्योरिटी गार्ड ने मजाक किया अंदाज में डेढ़ लाख रुपए प्रति महीना बताया। यह रील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल रही। हालांकि गार्ड की सैलरी असल में डेढ़ लाख थी या नहीं इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मगर इस रील वीडियो के बाद विशाल मेगा मार्ट का सिक्योरिटी गार्ड ट्रेड करने लगा है ।

केवल 1% ही हुए थे पास 

विशाल मेगा मार्ट के देश भर में लगभग 640 से ज्यादा स्टोर्स है। जिनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल 2025 को कराया गया था। जिसमें स्थानीय भाषा, अंग्रेजी और करंट अफेयर्स जैसे विषयों से सवाल पूछे गए थे। जो काफी मुश्किल थे। इसके अलावा पहले गार्ड की नौकरी कर चुके या मार्शल आर्ट और शूटिंग से जुड़े आवेदकों को इसमें प्राथमिकता दी गई थी। जानकारी के लिए बता दे, इस परीक्षा में केवल 1% आवेदक ही पास हुए थे। जिसके बाद यह नौकरी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

लोग विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड की तुलना यूपीएससी, NEER और जेआरएफ जैसी परीक्षाओं से करने लगे। मजाक के लिए ही सही मगर लोगों ने इसे अपने जीवन का लक्ष्य मानकर मीम बनाने शुरू किए। जिससे कंपनी का भी बिना किसी खर्च के जमकर प्रमोशन हुआ।

विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड कैसे बने – सलेक्शन प्रक्रिया

विशाल मेगा मार्ट द्वारा समय-समय पर सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती निकाली जाती है। विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी हासिल करने के लिए सबसे पहले एक सामान्य परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद फिजिकल मापदंड पूरे करने होंगे। जिसमें लंबी कूद और दौड़ जैसी फिजिकल एक्टिविटी मुख्य रूप से शामिल है।

विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी कितनी है

विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी कई चरणों में बंटी है। जो 9,000 से ₹12000 प्रति महीना शुरू है। हालांकि जिन लोगों को गार्ड की नौकरी का अनुभव है। वह शुरुआत में 13 से 18,000 रुपए तक सैलरी पाते हैं। जबकि सुपरवाइजर के पद पर 19,000 से ₹25000 तक प्रति महीना सैलरी मिलती है। इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड को स्टाफ डिस्काउंट, पीएफ और अन्य मेडिकल बेनिफिट्स भी कंपनी द्वारा दिए जाते हैं।

विशाल मेगा मार्ट के सीईओ कौन है | Vishal Mega Mart

विशाल मेगा मार्ट के सीईओ रामचंद्र अग्रवाल है। जो काफी साधारण परिवार से तालुकात रखते हैं। रामचंद्र अग्रवाल शुरुआत में कपड़ों का व्यापार करते थे। जिन्हें बाजार की काफी गहराई से जानकारी थी। मजबूत हौंसला के साथ उन्होंने कपड़ों के व्यापार को बड़े पैमाने पर करने के लिए साल 2001 में विशाल मेगा मार्ट की शुरुआत की। और लोगों को पहली बार काफी कम कीमतों में अच्छी क्वालिटी के कपड़े और अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध कराएं। विशाल मेगा मार्ट का यह आइडिया काफी तेजी से पॉपुलर हुआ। लोग काफी कम कीमतों में काफी बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े खरीदने लगें। 

2008 में हो गई थी दिवालिया

विशाल मेगा मार्ट लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थी। मगर साल 2008 और 2009 में कंपनी दिवालिया हो गई। मिस मैनेजमेंट के चलते कंपनी पर लगातार कर्ज चढ़ता गया और अग्रवाल रामचंद्र अग्रवाल ने कंपनी को टीपीसी और श्री राम ग्रुप को बेच दी। मौजूदा समय में विशाल मेगा मार्ट की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 7,000 करोड रुपए है। 

विशाल मेगा मार्ट में क्या क्या सामान मिलता है (Vishal Mega Mart) 

Vishal Mega Mart (विशाल मेगा मार्ट) भारत की एक प्रमुख रिटेल चेन है, जो देशभर में किफायती दरों पर कपड़े, किराना, घरेलू सामान और दैनिक उपयोग के सामान उपलब्ध कराती है। इसकी शुरुआत 2001 में हुई थी और तब से यह देश के छोटे-बड़े शहरों में तेजी से फैली है। विशाल मेगा मार्ट का मकसद है आम लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद सस्ते दामों पर देना। यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के फैशन से लेकर किचन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज और होम डेकोर तक सब कुछ एक ही छत के नीचे मिलता है।

डीस्कलमेर : इस हिंदी न्यूज़ आर्टिकल में हमनें Vishal Mega Mart के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे मीम से लेकर Vishal Mega Mart कम्पनी से जुड़ें अन्य पहलुओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी है. जिसमें किसी भी प्रकार से कोई गड़बड़ी हुई तो हमें सूचित करें।

Leave a Comment