UP Board Result 2025 Date : जानिए कब होगा 10वीं/12वीं का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे हैं लाखों छात्रों का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड विभाग द्वारा आज 20 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के परिणाम को लेकर बड़ी घोषणा करने की उम्मीद है। पिछले साल इस समय तक परिणाम की टाइमलाइन सामने आ गई थी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब (UP Board Result 2025) आएगा? कैसे चेक करें और इससे जुड़ी क्या कुछ नई जानकारी मिल रही है। जानने के लिए लेख पर अंत तक बने रहे।

UP Board Result 2025 Date
Image : UP Board Result 2025 Date | Credit : Munafabazaar.in

UP Board Result 2025 Date

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 10वीं और 12वीं के लगभग 44.37 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी इसके बाद 17 मार्च से ही परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया था। अब मेरिट लिस्ट एवं स्कोर कार्ड को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद परीक्षा विभाग परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा करेगा। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड हमेशा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम अप्रैल से जून के बीच जारी करता आया है। पिछले साल 20 अप्रैल 2024 को परिणाम में जारी कर दिया गया था। जबकि 2023 में 25 अप्रैल दोपहर 1:30 बजे और 2022 में 18 जून को जारी हुआ था। हालांकि 2021 में कोरोना के चलते परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकती थी, जिसके चलते 31 जुलाई को परिणाम जारी हुए थे। पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड के मुताबिक 2025 में भी उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट अप्रैल खत्म होने से पहले तक जारी कर दिया जाएगा। जिसकी संभावित तारीख 21 या 22 अप्रैल हो सकती है।

UP Board Result 2025 Check Process (कैसे निकाले रिजल्ट)

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (UP Board Result 2025) अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट Upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। इसके लिए नीचे दिया गया प्रक्रिया फॉलो करना होगा

  • छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in के होम पेज पर विजिट करना होगा। 
  • इसके बाद दसवीं या 12वीं के परीक्षा रिजल्ट के ताजा लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना नाम और रोल नंबर डालकर चेक रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा। जिसका आप स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result by SMS (उप्र बोर्ड का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करते है 

जैसे ही परिणाम जारी होता है। लाखों छात्र एक साथ परिणाम चेक करने के लिए वेबसाइट विजिट करते हैं। जिससे वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है और वेबसाइट काम करना बंद कर देती है। ऐसे हालात में छात्रों को ज्यादा पैनिक होनी की आवश्यकता नहीं है। वह अपना परिणाम बिना इंटरनेट के अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी घर बैठे चेक कर सकते हैं। यह तरीका बहुत ही आसान और सुविधाजनक है। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट एसएमएस से कैसे चेक करें इसके लिए नीचे दिया गया प्रोसेस अपनाना होगा।

एसएमएस भेजकर यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट कैसे निकाले 

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा 2025 का रिजल्ट SMS से निकालने के लिए छात्रों को सबसे पहले एसएमएस एप्लीकेशन ओपन करना होगा और 56263 इस नंबर पर एक मैसेज भेजना होगा। 12वीं के छात्र “UP12 Roll Number” लिखकर भेज दें. उदाहरण के लिए अगर आपका रोल नंबर 12345 है तो “UP12 12345” लिखना होगा।

इसी तरह यूपी बोर्ड 2025 दसवीं कक्षा का रिजल्ट SMS से देखने के लिए “UP10 Roll Number” लिखकर उसी नंबर (56263) पर भेजना होगा।

छात्रों को विभाग द्वारा सलाह दी जारी है कि अपना रिजल्ट निकालने के बाद उसमें अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, परिणाम का प्रतिशत और विषय आदि का अच्छे से मिलान कर ले। यदि परिणाम में कोई गड़बड़ी/त्रुटि मिलती है तो समय रहते विभाग को सूचित कर अंक तालिका में संशोधन करवाएं।

इस बार आएगा अच्छा परिणाम 

उत्तर प्रदेश शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी दी है की परीक्षा के परिणाम से संबंधित सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। गुलाब देवी ने कहा है कि इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम काफी अच्छे रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: इस हिंदी न्यूज आर्टिकल में हमने UP board result 2025 date और UP board result kaise nikale, UP board result 2025 kab jari hoga जैसी जानकारी दी है। लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी का स्रोत इंटरनेट है। जिसमें किसी भी प्रकार की अशुद्धि पाई जाती है तो में सूचित करें।

Leave a Comment