UPSC Result 2024 रेखा सिहाग : नौकरी छोड़ बिना कोचिंग के गाँव की लड़की बनी IAS, यहाँ पढ़ें पूरी जर्नी

यूपीएससी रिजल्ट 2024 में सीकर की रहने वाली रेखा सिहाग ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में 176वीं रैंक हासिल करते हुए युवा पीढ़ी के लिए मिसाल पेश की है। रेखा ने बिना कोचिंग के होम स्टडी करके यह सफलता पाई है। रेखा ने बीटेक करने के बाद एमएनसी कंपनी में नौकरी शुरू की। लेकिन नौकरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी करने लगी और दूसरे प्रयास में ही उसने 176वीं रैंक हासिल करते हुए सीट पक्की की। चलिए रेखा सिहाग के बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं। आखिर उसने यह मुकाम कैसे हासिल किया और उसका पढ़ने का शेड्यूल कैसा था।

UPSC Result 2024 rekha sihag
Image : Rekha Sihag | Credit : Munafabazaar.inn

UPSC Result 2024 में रेखा सिहाग का चयन

राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के गांव घाना की रहने वाली रेखा सिहाग ने केंद्रीय संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 में चयन पाकर एक नई मिसाल पेश की है। यूपीएससी सिविल परीक्षा 2024 में रेखा को 176 रैंक मिली है। रेखा की चयन की खबर से उनके परिवार गांव और मोहल्ले में खुशी की लहर छा गई। रेखा सियाग ने यह सफलता दूसरे प्रयास में पाई है। इससे पहले 2023 में उसने प्री और मेंस क्लियर करते हुए इंटरव्यू तक का सफर किया था। मगर इंटरव्यू में असफलता का मुंह देखना पड़ा। रेखा की खास बात यह है सेल्फ स्टडी करके ही सफलता हासिल की है। वह कभी कोचिंग नहीं गई।

रेखा सिहाग ने इंटरव्यू में क्या कहा 

रेखा सिहाग ने बताया की पहली बार असफल होने के बाद वह और ज्यादा सीरियस हो गई और उसने पूरी मेहनत के साथ तैयारी का फ्लो बनाकर रखा। वह बताती है कि उसे सोने की बहुत ज्यादा आदत है। वह रोजाना कम से कम 8 घंटे की भरपूर गहरी नींद लेती है। हालांकि नींद पूरी होने के बाद प्रॉपर पढ़ाई पर ही ध्यान देती थी। रेखा का मानना है की अच्छी मानसिक स्थिति के लिए एक अच्छी नींद बेहद जरूरी है। 

रेखा सिहाग के माता पिता और परिवार 

रेखा की फैमिली के बारे में बात करें तो उनके पिता का नाम मदनलाल है। जो एक LIC पॉलिसी एजेंट है। जबकि उनकी मां हाउसवाइफ है। जो किडनी और डायलिसिस की मैरिज है। रेखा पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार को भी पूरा टाइम देती थी और अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल लाने ले जाने और उनकी दवाई का पूरा ख्याल रखती थी। उसके तीन भाई बहन है। जिनमें वह सबसे छोटी है।

सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह 

रेखा कहती है कि मोबाइल का सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में काफी कुछ कर सकते हैं और लगभग सभी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन की जा सकती है। मगर आज की युवा पीढ़ी ज्यादातर समय सोशल मीडिया के जाल में फंसकर अपना समय बर्बाद कर देती है। हालांकि रेखा के भी सोशल मीडिया अकाउंट है। जिन्हें वह बहुत सीमित समय के लिए इस्तेमाल करती है। मगर रेखा ने यह साफ कहा है की परीक्षा के समय सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रहना चाहिए। जिससे डिस्ट्रक्शन काफी कम हो। 

रेखा सिहाग की शैक्षणिक योग्यता क्या है 

एक काफी सामान्य गांव से बिलॉन्ग रखती है। जहां शिक्षा काफी बुनियादी स्तर पर है। कक्षा 3 से 12वीं तक रेखा ने हिंदी मीडियम से पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद JEE की तैयारी की और उसमें भी उसने काफी अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की। इसके बाद जयपुर के MNIT से बीटेक की डिग्री हासिल की और एक एमएनसी कंपनी में नौकरी करने लगी। लगातार 2 सालों तक नौकरी करने के बाद उसने यूपीएससी में जाने का फैसला किया और तैयारी में जुट गई। रेखा सिहाग अपने गांव की पहली आईएएस ऑफिसर बनी है।

UPSC Result 2024 Toppers list 

UPSC परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। जबकि दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल और तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग ने जगह बनाई है। परीक्षा का परिणाम देखने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जा सकते हैं.

UPSC परीक्षा 2024 के टॉपर्स
रैंकरोल नंबरनाम
10240782शक्ति दुबे
20101571हर्षिता गोयल
30867282डोंगरे अर्चित पराग
40108110शाह मार्गी चिराग
50833621आकाश गर्ग
60818290कोमल पुनिया
76902167आयुषी बंसल
86613295राज कृष्ण झा
90849449आदित्य विक्रम अग्रवाल
105400180मयंक त्रिपाठी
118200949एट्टाबॉयिना साई शिवानी
125809367आशी शर्मा
135912548हेमन्त
140818331अभिषेक वशिष्ठ
151010403बन्ना वेंकटेश
166907627माधव अग्रवाल
170810414संस्कृति त्रिवेदी
182604936सौम्या मिश्रा
190833456विभोर भारद्वाज
202200688त्रिलोक सिंह

निष्कर्ष : इस हिंदी न्यूज़ आर्टिकल में हमने सीकर की रहने वाली रेखा सिहाग के बारें में जानकारी दी है. जिन्होंने UPSC परीक्षा 2024 में रैंक 176 हासिल की है. रेखा ने यह कामयाबी बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी करके हासिल की है. लेख में दी गई सम्पूर्ण जानकारी इंटरनेट से एकत्रित की गई है. जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है, तो समझे सम्पर्क कर सकते है. हम उसमे संभावित बदलाव करेंगे।

Leave a Comment