बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी हाउसफुल 5 (Housefull 5 Movie) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जो काफी जबरदस्त है। करीब 4 मिनट का ट्रेलर दर्शकों को हँस हँसाकर कर लोटपोट कर रहा है। ट्रेलर में काफी जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस भी देखने को मिला है। जिस पर दर्शकों की ओर से काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। चलिए जानते हैं हाउसफुल 5 का ट्रेलर कैसा है और यह फिल्म कब तक रिलीज होगी।

Housefull 5 Movie Trailer Out
हाउसफुल 5 के ट्रेलर की शुरुआत एक आलीशान समुद्री जहाज से होती है। जहां पर काफी लग्जरी पार्टी चल रही है। फिल्म में 69 बिलियन पाउंड की संपत्ति के असली मालिक (जॉली) को ढूंढने का ट्विस्ट है। इस यॉट पर एक साथ तीन जॉली बनकर आते हैं। संपत्ति के लालच में नकली जॉली बने यह तीनों ही एक मर्डर के आरोप में फंस जाते हैं। उनके साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड्स भी इस मर्डर की संदिग्ध बना दी जाती हैं। अब हत्यारे की तलाश के लिए संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस के किरदार में एंट्री लेते हैं। ट्रेलर में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आती है। अब यह मर्डर किसने किया है और 69 बिलियन पाउंड का असली मालिक यानी जॉली कौन है यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
हाउसफुल 5 का ट्रेलर कैसा है (रिव्यू)
ट्रेलर देखने में काफी जबरदस्त और कॉमेडी से भरपूर है। जिसमें सस्पेंस को बरकरार रखते हुए काफी बेहतरीन ढंग से पेश किया गया है। करीब 20 से ज्यादा फिल्मी सितारों से सजी यह फिल्म कॉमेडी का डोज देगी। ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी, मजाकिया डायलॉग और दिलचस्प किरदार हर किसी को पसंद आया है। बिना लॉजिक लगाए ट्रेलर देख तो यह काफी जबरदस्त है। जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक जरूर खींच लायेगा।
Housefull 5 Movie Story (क्या है हॉउसफुल 5 फिल्म की कहानी)
हालांकि फिल्म निर्माता ने हाउसफुल 5 फिल्म की कहानी को पूरी तरह से सेक्रेट रखा है। मगर फिल्म के ट्रेलर से फिल्म की कहानी का काफी हद तक अनुमान लगाया जा सकता है। फिल्म में मुख्य रूप से 69 बिलियन पाउंड की संपत्ति के असली मालिक की खोज दिखाई जाती है। असली मालिक की खोज के दौरान तरह-तरह के उतार-चढ़ाव और घटनाक्रम होते रहते हैं। जो दर्शकों को हास्य और रोमांचक अनुभव कराते हैं। मेकर्स के मुताबिक फिल्म की कहानी काफी रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर होगी। जिसकी हैप्पी एंडिंग होगी। अब यह फिल्म दर्शकों को किस हद तक पसंद आएगी। यह देखना बाकी है।
Housefull 5 Movie Cast
‘हाउसफुल 5’ बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें कुल 19 सितारे एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। कॉमेडी के बादशाह अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल की कमान संभाल रहे हैं, और उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, चंकी पांडे और श्रेयस तलपड़े जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।
वहीं, ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा। फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, रंजीत और आकाशदीप साबिर जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं, जबकि साजिद नाडियावाल ने इसे प्रोडूस किया है.
Housefull 5 Movie Release Date
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पहली कड़ी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज हुई थी। जो दर्शकों को पसंद आई। इसके बाद 6 अप्रैल 2012 को हाउसफुल 2 ने सिनेमाघर में दस्तक दी। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को मिले जबरदस्त सपोर्ट के बाद मेकर्स ने इसे आगे बढ़ना जारी रखा और तीन जून 2016 को हाउसफुल 3 और 25 अक्टूबर 2019 को हाउसफुल 4 रिलीज हुई। अब हाउसफुल 5 फिल्म को 6 जून 2025 को रिलीज किया जाएगा। जिसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
डिस्क्लेमर: सिनेमा जगह से जुड़े इस हिंदी न्यूज़ आर्टिकल में हमने आगामी फिल्म हाउसफुल 5 से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी है। जिसमें हाउसफुल 5 फिल्म स्टार कास्ट, हाउसफुल 5 फिल्म रिलीज डेट और अन्य पहलुओं को गहराई से समझाया है। लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी इंटरनेट से एकत्रित की गई है। जिसमें लेखक के अपने विचार भी शामिल है। लेख में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि पाई जाती है तो संशोधन के लिए हमें सूचित करें हम संभावित बदलाव की जिम्मेदारी लेते हैं.