CBSE Result 2025 : 10वीं में बिहार तो 12वीं में तेलंगाना के स्टूडेंट्स ने मारी बाज़ी, जानिये किसने किया ऑल इंडिया टॉप

बीते रोज मंगलवार को सीबीएसई 10वीं और 12वीं (CBSE Result 2025) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं में 88.39% छात्र पास हुए हैं। जो पिछले साल से 0.41% ज्यादा है। जबकि दसवीं में 93.66% छात्र पास हुए हैं। जो पिछले साल से 0.06% से ज्यादा है। देश के कुल 26,675 स्कूलों में 7,862 सेंटर पर एग्जाम करवाई गई थी। जिसमें दसवीं के 23,71,939 और 12वीं के 16, 92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। चलिए जानते हैं सीबीएसई रिजल्ट में कौन से राज्य ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE Result 2025 Toppers List 
Image : CBSE रिजल्ट 2025 | Credit : Munafabazaar.in

CBSE Result 2025 Toppers List 

CBSE Board result 2025 ग्रेटर नोएडा की DPA स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र आरव मल्होत्रा ने 500 में से 500 (100%) अंक लाकर पूरे भारत में टॉप किया है। जबकि 12वीं कक्षा में उत्तर प्रदेश की सावी जैन ने 500 में से 499 अंक हासिल करके ऑल इंडिया टॉप किया है। 

सीबीएसई 10th रिजल्ट में बिहार ने मारी बाजी UP पिछड़ा 

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट का राज्य के हिसाब से विश्लेषण करें तो दक्षिण भारत के राज्यों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना टॉप-3 राज्यों में शामिल हैं। तीनों का रिजल्ट 99% से ऊपर है। वहीं, 10वीं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में अरुणाचल सबसे ऊपर है। यहां 66% बच्चे ही पास हुए हैं। इसके बाद लद्दाख (74.73%) और सिक्किम (79.97%) का नंबर आता है।

बड़े राज्यों का प्रदर्शन देखें तो यूपी में 90.27% बच्चे पास हुए। मगर, बिहार की स्थिति यूपी से बेहतर है, बिहार के 91.78% बच्चे सफल रहे हुए हैं। राजस्थान के मुकाबले मध्य प्रदेश पिछड़ गया है। मप्र में 92.7%, जबकि राजस्थान में 94.88% बच्चों ने 10वीं में कामयाबी पाई है। महाराष्ट्र और गुजरात ने दिल्ली के मुकाबले कहीं बेहतर नतीजे दिए हैं। गुजरात में 96.73% और महाराष्ट्र में 96.61% बच्चे पास हुए हैं। जबकि, दिल्ली में यह आंकड़ा 94.8% तक ही पहुंच पाया. CBSE Result 2025 कैसे निकालें

क्षेत्रवार: 10वीं में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा 99.79% के साथ टॉप पर रहे। वहीं, गुवाहाटी 84.14% के साथ सबसे नीचे रहा। बॉटम-3 में शामिल नोएडा में 89.14% और प्रयागराज में 91.01% बच्चे उत्तीर्ण हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय का 10वीं रिजल्ट 99.49% और केवी का 99.45% रहा, जो सबसे बेहतर है।

सीबीएसई 12th रिजल्ट में तेलंगाना सबसे बेहतर 

सीबीएसई 12वीं बोर्ड (CBSE 12TH Board Result) के नतीजों में भी दक्षिण भारत का ही दबदबा रहा है। तेलंगाना (99.73%) पहले, आंध्र (99.51%) दूसरे और केरल (99.32%) तीसरे पर है। सबसे खराब प्रदर्शन लद्दाख (52.46%), त्रिपुरा (73.31%), ओडिशा (78.74%) का रहा है। सीबीएसई ने देश को कुल 17 रीजन में बांटा है। इनमें से 10 रीजन में ही 90% से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। जबकि, 10वीं के नतीजों में ऐसे 15 रीजन हैं। प्रयागराज इकलौता रीजन है, जहां नतीजा 80% से भी नीचे गया है।

मध्यप्रदेश (82.46%) की तुलना में राजस्थान (89.47%) करीब 7% ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। झारखंड (88.16%) में छत्तीसगढ़ (82.17%) की तुलना में 6% ज्यादा बच्चे उत्तीर्ण हुए। पंजाब और हरियाणा में ज्यादा अंतर नहीं है। पंजाब 92.47% के साथ हरियाणा के 91.04% से थोड़ा आगे है। गुजरात में करीब 93% और महाराष्ट्र में 91% बच्चों ने 12वीं में सफलता पाई। दिल्ली 95% के साथ इन दोनों राज्यों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा।

क्षेत्रवार: 12वीं के नतीजों में विजयवाड़ा 99.60% के साथ टॉप पर रहा, जबकि प्रयागराज 79.53% के साथ सबसे नीचे है। भोपाल और नोएडा भी बॉटम-3 में हैं। पटना रीजन का प्रदर्शन इनके मुकाबले बेहतर रहा है।

अजमेर रीजन का परिणाम सुधरा 

CBSE Result 2025 में अजमेर रीजन (राजस्थान व गुजरात) 10 दसवीं का परिणाम 95.44% और 12वीं का 90.40% रहा। दोनों में कुल 2. 64 लाख स्टूडेंट्स में 18,195 फेल हुए हैं। छात्राएं फिर आगे रहीं हैं। 10वीं में 1,41,523 स्टूडेंट्स बैठे, 1,35,063 पास हुए। 78,399 (94.72%) लड़के और 56,664 (96.44%) लड़कियां पास हुईं, 6460 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। 12वीं में 1,22,243 ने परीक्षा दी। इनमें 1,10,508 पास हुए जिनमें 62,760 (88.31%) लड़के और 47,748 (93.30%) हैं। 11,735 स्टूडेंट्स पास नहीं हुए। खास यह है कि इस बार अजमेर रीजन 10वीं में पिछली बार 5वें स्थान 6 वें पर पहुंच गया। हालांकि, 12वीं में पिछले वर्ष 10वें पर था, इस बार भी 10वें पर है।

पूरक परीक्षाः 12वीं में एक विषय और 10वीं में दो विषयों में कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके लिए जुलाई में पूरक परीक्षा होगी।

CBSE Result 2025 PM मोदी ने दी बधाईयां

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!’

डिस्क्लेमर: इस हिंदी न्यूज आर्टिकल में हमने CBSE Result 2025 के बारे में डिटेल में जानकारी दी है। जिसमें दसवीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का राज्य और क्षेत्रवार के हिसाब से विश्लेषण किया है। लेख में दिए गई संपूर्ण जानकारी इंटरनेट और न्यूज़ पेपर के माध्यम से एकत्रित की गई है। जिसमें किसी भी तरह की छुट्टी पाई जाती है तो हमारी टीम को सूचित करें।

Leave a Comment