Box Office Collection Updates : हिट द थर्ड केस से लेकर रेट्रो और रेड 2 तक, जानें कौनसी फिल्म निकली कमाई की दौड़ में सबसे आगे

मई 2025 के पहले दिन ही साउथ और बॉलीवुड से कई फिल्में रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। इन फिल्मों में रेड 2, हिट द थर्ड केस और रेट्रो जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। चलिए जानते हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर कैसा प्रदर्शन किया और कौन सी फिल्म कमाई की रफ्तार में सबसे आगे चल रही है।

hit the third case, retro and raid 2 movies Box Office Collection Updates 
image : Box Office Collection Updates | Credit : Google

Hit The First Case Box Office Collection Updates 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक नानी की ब्लॉकबस्टर बनने जा रही “हिट द थर्ड केस” फिल्म कमाई की रफ्तार में सबसे आगे चल रही है। फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग के साथ कुल 21 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 10 करोड़ हुआ। फिल्म ने केवल दो दिनों में ही 31.09 करोड़ का कलेक्शन कर जबरदस्त धमाल मचाया है। 

तीसरे दिन भी फिल्म भी कमाई की रफ्तार जारी है। जिसने तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे तक 0.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो शनिवार होने के चलते शाम तक करीब 8 से 10 करोड़ और  रविवार को वीकेंड के दिन लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने केवल 2 दिनों में ही अपने बजट के मुकाबले 60 करोड़ का कलेक्शन कर दिखाया था। 

 Raid 2 Box Office Collection

अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई रेड फिल्म का सीक्वल है। जिसमें अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर अमन पटनायक की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के सीक्वल रेड 2 ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ हुआ था। जबकि दूसरे दिन 38% की गिरावट के साथ फिल्म ने कुल 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म केवल दो दिनों में 31 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि तीसरे दिन भी फिल्म को भर भर कर दर्शक मिल रहे हैं। हालांकि तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आना फिलहाल बाकी है।

रेड 2 फिल्म ने इस साल रिलीज हुई लगभग 10 फिल्मों को पछाड़ा है। जिनमें स्काई फोर्स (15.30 करोड़), जाट (9.6 करोड़), गेम चेंजर (6.75 करोड़), केसरी चैप्टर 2 फिल्म (7.84 करोड़), देवा (8.75 करोड़) और द डिप्लोमेट (4.03 करोड़) जैसे फिल्मों का नाम शामिल है। इन सभी फिल्मों में स्काई फोर्स को छोड़ दे तो किसी भी फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन नहीं किया। 

Retro Box Office Collection

कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित और साउथ सुपरस्टार सूर्या और पूजा हेगडे अभिनीत रेट्रो फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त शुरुआत करते हुए 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के तमिल वर्जन को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसने पहले दिन तमिल वर्जन से 17.25 करोड़, तेलुगू वर्जन से 1.95 और हिंदी वर्जन से केवल 0.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 7.50 करोड़ का कलेक्शन करते हुए अब तक कुल 26.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म पहले वीकएंड पर लगभग 50 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।

The Bhootnii Box Office Collection

संजय दत्त और मोनी रॉय स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म द भूतनी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी औसत चल रहा है। जो 1 मई को ओपनिंग डे पर केवल 65 लाख के कलेक्शन पर ही सिमटकर रह गई। यह फिल्म रेड टू, हिट द थर्ड केस और रेट्रो जैसी फिल्मों के मुकाबले संघर्ष करती नजर आ रही है। जिसने दूसरे दिन भी मात्र 25 लाख का कनेक्शन किया है। फिल्म तीसरे दिन दर्शकों के लिए तरस पड़ी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म थोड़ा जोर दिखा सकती है। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत कुमार सचदेव द्वारा किया गया है। जो अपनी कमजोरी स्क्रीन प्ले और बोरिंग कहानी के चलते मात खा गई।

टूरिस्ट फैमिली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टूरिस्ट फैमिली एक तमिल भाषा कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म अभिशन जीविंथ के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। जिसके लेखक भी अभिशन जीविंथ ही है। फिल्म में एम. शशिकुमार, योगी बाबू और एम. एस. भास्कर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। Tourist family film ने पहले दिन काफी कमजोर प्रदर्शन के साथ केवल 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.65 करोड़ हो चुका है। फिल्म को तीसरे दिन भी कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा। फिल्म फ्लॉप होने के रास्ते पर चल रही है।

निष्कर्ष : मनोरंजन जगत के इस हिंदी न्यूज़ लेख में हमने हालही में (1 मई को) रिलीज़ हुई साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारें में डिटेल्स में जानकारी दी है. जिसमें सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और रिकार्ड्स को कवर किया है. लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट से ली गई है. जिसमें किसी भी प्रकार की एरर या त्रुटि पाई जाती है. तो हमें सूचित करें।

Leave a Comment