Rohit Basfore Death News : द फैमिली मैन सीजन 3 के कलाकार रोहित का शव जंगल में मिला, मर्डर की आशंका

फिल्मी गलियारों से एक बुरी खबर आई है। द फैमिली मैन 3 में काम कर चुके अभिनेता रोहित बासफोर का आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर से न केवल उनके परिवार पर बल्कि उनके चाहने वालों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। बीती शाम गुवाहाटी की जंगलों में उनका शव पाया गया था। डेड बॉडी की ऑटोप्सी में हुए खुलासों के मुताबिक उनकी मौत नेचुरल नहीं है। पुलिस ने मर्डर का एंगल रखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं रोहित बासफोर की मौत कैसे हुई और इसको लेकर क्या कुछ ताजा जानकारी मिल रही है।

Rohit Basfore Death News Reason
image : Rohit Basfore Death News | Credit : Munafabazaar.in

रोहित बासफोर का निधन | Rohit Basfore Death News

रोहित बासफोर कुछ महीने पहले ही मुंबई से गुवाहाटी अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने आए थे। 27 अप्रैल के रोज करीब दोपहर 12:30 बजे रोहित अपने कुछ दोस्तों के साथ जंगल में ट्रिप पर निकले थे। वह गुहावाटी के जंगलों में घूमने के दौरान अपने दोस्तों से बिछड़ गए और दोस्तों के कई घंटे तक ढूंढने के बावजूद नहीं मिले। इसके बाद देर रात उनका शव रविवार की शाम दरभंगा जंगल में एक झरने के पास मिला। उनके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। 

पुलिस ने अभिनेता का शव जप्त कर अस्पताल भेजा। उनके दोस्तों के बयानों के मुताबिक अभिनेता की मौत एक दुर्घटना है। जबकि परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जांच करने की मांग की है। 

घर वालों ने जताई मर्डर की आशंका

रोहित की मौत की खबर सुन उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों ने रोहित की मौत को हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले ही पार्किंग को लेकर रणजीत बासफोर, धरम बासफोर और अशोक बासफोर नाम के तीन व्यक्तित्वों ने रोहित को जान से मरने की धमकी दी थी. इसके अलावा परिवार के करीबियों ने बताया की कुछ समय पहले रोहित बासफोर की एक जिम मालिक से भी लड़ाई हुई थी. जिसनें भी रोहित को बहार निकलने पर धमकी दी थी. पुलिस में चारों ही लोगों को प्राथमिक आरोपी (मेन सस्पेक्ट) मानते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि ये चारों ही लोग फरारी पर है। फिलहाल इनकी कोई जानकारी सामने नहीं आई।

ऑटोप्सी रिपोर्ट से हुए बड़े खुलासे

रोहित की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आ गई है। ऑटोप्सी रिपोर्ट में पाया गया है कि रोहित के शरीर पर कई बार वार किया गया है। शरीर पर पाए गए चोटों के निशान हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। जिनके आधार पर पुलिस ने इसे एक मर्डर का मामला मानते हुए गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के बयानों के मुताबिक रोहित के सर, चेहरे और शरीर के अन्य कई हिस्सों पर काफी गहरे चोटों के निशान है।

रोहित बासफोर का सिनेमा सफर

रोहित कोलकाता के एक आम साधारण परिवार से तालुकात रखते हैं। जो बचपन से ही सिनेमा के क्षेत्र में कुछ खास करना चाहते थे। बेशक उन्होंने अपने सिनेमा सफर की शुरुआत छोटे रोल से की थी। मगर उनकी शानदार प्रतिभा और हुनर ने उन्हें कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज तक का सफर कराया।

  • रोहित ने साल 2020 में रिलीज हुई थिलर वेब सीरीज माफिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां से उनके करियर को नए रास्ते मिले। 
  • इसके बाद इसी साल (2020) रिलीज हुई मेडिकल थ्रिलर वेब सीरीज कार्कट रोग में भी उन्होंने दमदार अभिनय किया।
  • साल 2020 के आखिरी में रिलीज हुई ब्लैक विडोज क्राईम ड्रामा सीरीज में उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। 
  • हिंदी सिनेमा के अलावा रोहित ने बंगाली इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने 3 नवंबर 2023 को जी5 पर रिलीज हुई क्राईम थ्रिलर वेब सीरीज छोटोलोक के 1 एपिसोड में भूमिका निभाई है।
  • ‘ब्योमकेश ओ दुर्गो रहस्य’ (2023): इस फिल्म में रोहित ने सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई।​ जो दर्शकों को खूब पसंद आई. इनके आलावा भी रोहित ने साल 2024 में रिलीज़ हुई ‘1924 – द काकोरी प्रोजेक्ट’ और ‘निकोष छाया’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है. 
फैमिली मैन 3 में मिल मौका

रोहित बासफोर ने राज और डीके के डायरेक्शन में तैयार की गई फेमस वेब सीरीज के तीसरे भाग फैमिली मैन 3 में दमदार भूमिका निभाई है। यह सीरीज 3 नवंबर 2025 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। जिसमें मनोज बाजपेई और श्रीकांत तिवारी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। सीरीज में रोहित का भी केंद्र सहायक भूमिका में रोल बताया जा रहा है।

Leave a Comment