Top Bhojpuri Films : अगर आप भी भोजपुरी फिल्मों के शौकीन है और Top Bhojpuri Films की तलाश में है तो यह लेख आपके लिए बेहद काम का साबित होगा। जिसमें हम आपको भोजपुरी सिनेमा की टॉप फिल्मों के बारे में जानकारी देंगे। जो दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह फिल्में दमदार डायलॉग, जबरदस्त एक्शन और भोजपुरी भाषा के तड़के से दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन करती है। चलिए Top Bhojpuri Films के बारे में एक-एक करके डिटेल में जानते हैं।

भोजपुरी फिल्म सिपाही
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिका में सिपाही फिल्म साल 2017 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस वाले के जीवन के इर्द-गिर्द तैयार की गई है। जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म में ईमानदार पुलिस वाले के किरदार में निरहुआ ने जबरदस्त भूमिका निभाई है। जबकि अमरपाली दुबे उसकी प्रेमिका के किरदार में दर्शकों का दिल जीत गई। इनके अलावा फिल्म में सुनील सिंह, संजय पांडे जैसे कई कलाकार नजर आए हैं। सिपाही फिल्म का डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह द्वारा किया गया है। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। जिसे आप फ्री में देख सकते हैं।
ससुरा बड़ा पईसावाला
ससुरा बड़ा पईसावाला फिल्म साल 2004 में रिलीज की गई थी। जिसमें भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता मनोज तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्म भी मानी जाती है। मनोज तिवारी के साथ फीमेल स्टार कास्ट के रूप में अभिनेत्री रानी चटर्जी की जोड़ी बनी है। यह फिल्म पूरी भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में भी जानी जाती थी। फिल्म ने कुल 35 करोड़ का कलेक्शन कर बॉलीवुड फिल्मों को भी करारी टक्कर दी है। सालों बाद भी फिल्म का दबदबा कुछ कम नहीं हुआ है। इसे आज भी को खूब पसंद किया जाता है।
Bhojpuri Film Border – भोजपुरी फिल्म बॉर्डर
भोजपुरी फिल्म बॉर्डर को साल 2018 में रिलीज किया गया था। जिसमें दिनेश लाल यादव ने एक बहादुर आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई है। जो अपने देश के लिए मर मिटने के लिए हमेशा तैयार रहता है। देश के जवानों की वीरगाथाओं से रूबरू कराने वाली इस फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो एक भोजपुरी फिल्म के लिए काफी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बॉर्डर फिल्म का डायरेक्शन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया है। जिसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म 14 फरवरी 2014 को रिलीज की गई थी। जिसने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने लगभग 10 करोड़ की कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग हासिल किया। इसके बाद यह फिल्म अपने दौर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म के रूप में जानी गई थी।
फिल्म का डायरेक्शन सतीश जैन द्वारा किया गया है। जो निरहुआ हिंदुस्तानी (दिनेश लाल यादव) के किरदार के इर्द-गिर घूमती है। वह नौकरी की तलाश में मुंबई आता है। मगर उसकी मुलाकात एक मॉडर्न लड़की सोना (आम्रपाली) से होती है। दोनों परिस्थितियों के आगे झुककर झूठी शादी का नाटक करते हैं। मगर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब जाते हैं और एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म के चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं और सभी सुपरहिट हुए हैं।
शेर ए हिंदुस्तान भोजपुरी फिल्म
शेर ए हिंदुस्तान भोजपुरी फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो भारतीय सेना की वीरता और समर्पण को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। फिल्म में दिनेश लाल यादव और नीता ढुंगाना (डेब्यू) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को 21 मार्च 2019 को रिलीज किया गया था। जिसका डायरेक्शन मनोज नारायण द्वारा किया गया है। फिल्म भारतीय सेना के एक बहादुर कमांडो अर्जुन पांडे (दिनेश लाल यादव) के इर्द गिर्द घूमती है। जिसे सरकार नेपाल में एक खास गुप्त मिशन पर भेजती है। फिल्म में बहादुरी, देशभक्ति, एक्शन और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है।
पटना से पाकिस्तान
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म पटना से पाकिस्तान साल 2015 में रिलीज की गई थी। इसका डायरेक्शन संतोष मिश्रा द्वारा किया गया है। जो फिल्म के लेखक भी हैं। फिल्म एक सीधे-साधे व्यक्ति के जीवन के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक आतंकवादी हमले में अपना पूरा परिवार खो देता है। वह इंसाफ के लिए सरकार का दरवाजा खटखटा है। मगर आखिर में उसे खुद ही हथियार उठाना पड़ता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन गोलीबारी और बहादुरी का तड़का लगाया गया है। जिसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। पटना से पाकिस्तान फिल्म का सीक्वल पटना से पाकिस्तान 2 भी 2025 के आखिरी तक रिलीज कर दिया जाएगा। जो फिलहाल प्रोडक्शन स्टेट से गुजर रहा है।
मैं सेहरा बांध के आऊंगा भोजपुरी फिल्म
“मैं सेहरा बांध के आऊंगा” भोजपुरी फिल्म 18 अक्टूबर 2017 को रिलीज की गई थी। जिसमें खेसारी लाल यादव (राजू) और काजल राघवानी (पूजा) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया था।
“मैं सेहरा बांध के आऊंगा” फिल्म राजू नाम के युवक के इर्द गिर्द घूमती है। जो मिडिल क्लास फैमिली से है। राजू की मुलाकात पूजा से होती है। दोनों के बीच प्रेम के फूल खिलने लगते हैं। हालांकि सामाजिक और पारिवारिक बधाएं उनके प्रेम को असफल बनाने की पूरी कोशिश करती है। मगर दोनों सब से लड़कर एक दूसरे के साथ जीने मरने की राह पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में पारिवारिक मूल्य, प्रेम और संघर्ष को जबरदस्त तरीके से प्रदर्शित किया गया है। यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं।
निष्कर्ष: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। जिसमें लेखक के अपने विचार भी शामिल है। लेख में दी गई किसी भी जानकारी से कोई शिकायत हो या इसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो हमें सूचित कर सकते हैं।