Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन (AI-171) टेक ऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया। प्लेन मेघानी नगर के करीब क्रैश हुआ है। जो एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। इसमें 12 क्रू मेंबर्स सहित 230 यात्री यानी कुल 242 लोग मौजूद थे। प्लेन क्रैश की खबर ने हर किसी को कोई चिंता में डाल दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस कंट्रोल रूम ने घटना का विवरण दिया है। चलिए जानते हैं अहमदाबाद प्लेन में कितने लोग मरें और आखिर अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ? विस्तार से जानकारी लेंगे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश न्यूज़ (Ahmedabad Plane Crash)
12 जून 2025 को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन ने उड़ान भरी थी। जिसमें 2 पायलट 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री सवार थे। प्लेन 2 मिनट और 15 किलोमीटर की उड़ान के बाद 1:40 बजे क्रैश हो गया। एयर इंडिया की ओर से प्लेन क्रैश की घटना की पुष्टि की गई है। प्लेन में सवार यात्रियों में 169 भारतीय, 7 पुर्तगाली, 53 ब्रिटिश और 1 कनाडा का नागरिक था।
प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां पहुंची। जिनकी मदद से क्रैश के कारण लगी आग पर काबू पाया गया। प्लेन क्रैश के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। दुर्घटना स्थल से काले धुएं और आग के गुब्बार आसमान में नजर आए। दुर्घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीम ने भी बिना किसी देरी के रिस्पांस किया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। जिसमें मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल हुए हैं।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे प्लेन में सवार
क्रैश विमान AI-171 ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अहमदाबाद से उड़ान भरकर लंदन के लिए टेक ऑफ किया था। मगर 2 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के चलते प्लेन क्रैश कर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ BJP नेता विजय रुपाणी भी सफर कर रहे थे। जिनको लेकर फिलहाल कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ ने 90 कर्मियों वाली टीम और वडोदरा से भी तीन टीमें दुर्घटनास्थल पर मदद के लिए भेजी।
एअर इंडिया प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी जानकारी
प्लेन क्रैश होने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी साझा की है। वह बताते हैं कि अहमदाबाद से गैटविक एयरपोर्ट लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एयर इंडिया 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में हुए जान माल के नुकसान का मुआयना किया जा रहा है। सीआईएसएफ सुरक्षा बल लोकेशन पर मदद के लिए पहुंच चुकी है।
विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट के क्षेत्र में ही क्रैश कर जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद प्लान में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। और एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल अपनी टीम के साथ दुर्घटना पर जांच के लिए रवाना हो चुके हैं।
एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्लेन क्रैश की पुष्टि की है। वह लिखते हैं कि “मैं इस खबर की पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 आज दुर्घटना का शिकार हो गई है। दुर्घटना में से प्रभावित लोगों और उनके परिवार/परिजनों के साथ हम खड़े हैं। इस समय हमारा प्राथमिक ध्यान दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवार की सहायता करना है। इमरजेंसी रिस्पांस टीमों की सहायता उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में संयम के साथ काम करने की आवश्यकता है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ
अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ… इसको लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर मीडिया रिपोर्ट से यह प्लेन लगभग 11 साल पुराना था। जो कमजोर ढांचे और तकनीकी खराबी के चलते क्रैश कर गया। जांच एजेंसी प्लेन क्रैश के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जुटी है। जल्द ही प्लेन क्रैश के वास्तविक कारणों का पता लगाकर सार्वजनिक किया जाएगा।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कितने लोग मारें (Ahmedabad Plane Crash Deaths)
अहमदाबाद प्लेन क्रैश दुर्घटना में अब तक लगभग 137 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्लेन में मौजूद पायलट और अन्य क्रू मेंबर्स की भी मौत हुई है। हालांकि इसका सटीक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है।
निष्कर्ष: आज 12 जून 2025 को AI-171 प्लेन अहमदाबाद में क्रैश कर गया। जिसमें कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से 137 लोगों की मौत हो चुकी है। यह प्लेन लगभग 11 साल पुराना था। जिसमें तकनीकी खराबी होने के कारण यह बड़ी दुर्घटना हुई है। इस बड़े हादसे पर पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और अन्य राजनेताओं और सेलिब्रिटियों ने दुख जताया हैं। खबर में दी गई जानकारी न्यूज मीडिया और इंटरनेट से एकत्रित की गई है। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है। तो हमें सूचित करें।