एक्टर मुकुल देव की मौत कैसे हुई – किस बात का लगा था मुकुल देव को गहरा सदमा?

सन ऑफ सरदार फेम मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके देहांत की खबर उनके बड़े भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके मरने की खबर से फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सन्नाटा छाया हुआ है। मुकुल देव का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया है। उनकी मौत के कारणों का भी खुलासा हो गया है। चलिए जानते हैं मुकुल देव की मौत (Mukul Dev Death Reason) कैसे हुई और उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर चर्चा करेंगे।

 मुकुल देव की मौत (Mukul Dev Death Reason) कैसे हुई
Image : Mukul Dev | Credit : Munfabazaar.in

54 की उम्र में मुकुल देव ने किया अलविदा

अभिनेता मुकुल देव का देहांत 23 मई 2025 को दिल्ली के प्रसिद्ध अस्पताल में हुआ। जहां उनका इलाज चल रहा था। वह आईसीयू में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 24 मई शाम 5:00 बजे दयानंद मुक्तिधाम में किया गया है। अब उनके परिवार में उनकी पत्नी (तलाक) और एक बेटी सियादेव है।

कई सितारों ने दी श्रंद्धाजलि

मुकुल देव की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके साथ सन ऑफ सरदार फिल्म में काम करने वाले विंदू ने बताया कि मुकुल ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और अक्सर मुलाकात होती रहती है। मुकुल देव लंबे समय से अकेलेपन से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। मगर शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद मुकुल देव कुछ दिन विंदू के पास भी रहे थे। विंदू ने मुकुल की डेथ के बाद एक्स पर वीडियो जारी करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

दूसरी और मुकेश ऋषि ने भी मुकुल देव को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जाहिर किया है। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक हर किसी ने मुकुल देव को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। 

राहुल देव दिखें मायूस

राहुल देव जिन्हें हम इंडस्ट्री में सत्या के नाम से भी जानते हैं, वह मुकुल देव के बड़े भाई है। राहुल देव और मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। दोनों का बचपन दिल्ली की गलियों में ही बीता है। इनके पिता का नाम हरि देव था। जो एक सहायक पुलिस आयुक्त थे। साल 2019 में 91 साल की उम्र में हरि देव का निधन हो गया था।

मुकुल देव की मौत कैसे हुई (Mukul Dev Death Reason)

मुकुल देव की मौत कैसे हुई इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। दरअसल साल 2019 में पिता हरि देव की मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही उनकी मां की भी डेथ हो गई थी। मुकुल देव अपनी मां से काफी ज्यादा लगाव रखते थे। माता-पिता की डेथ के बाद मुकुल देव को काफी गहरा सदमा लगा। वे ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहने लगे थे और लोगों से मिलना जुलना बातचीत करना भी लगभग बंद ही कर दिया था। खराब जीवन शैली के चलते उनका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिससे स्वास्थ्य संबंधित कई दिक्कतें होने लगी। आखिरकार उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा और उन्होंने 23 मई को अस्पताल में आखिरी बार सांस ली।

मुकुल देव के टॉप 5 फ़िल्में 

मुकुल देव ने साल 1996 में टीवी सीरियल मुमकिन से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी। मुमकिन टीवी सीरियल में उन्हें विजय पांडे का रोल मिला था। इसके अलावा वह “एक से बढ़कर एक” शो और फियर फैक्टर इंडिया सीजन 1 में भी नजर आ चुके हैं।

मुकुल देव की पांच बड़ी फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली बड़ी फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई “दस्तक” थी। इसके बाद साल 2011 में “, यमला पगला दीवाना”, साल 2012 में आई “सन ऑफ सरदार”, 2013 में “आर राजकुमार” और 2015 में सलमान खान स्टारर “जय हो” है।

मुकुल देव टॉप 5 टीवी सीरियल

मुकुल देव ने टीवी इंडस्ट्री में कई यादगार किरदार निभाए हैं। ‘घरवाली ऊपरवाली’, ‘कुंडली’ से लेकर ‘फियर फैक्टर इंडिया’ तक, उन्होंने हर रोल में दमदार अभिनय दिखाया। 2000 से 2008 तक उनके शोज़ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे।

  • 2008 – कभी कभी प्यार कभी कभी यार
  • 2006 – फियर फैक्टर इंडिया
  • 2003 – कुंडली
  • 2001 – कहानी घर घर की
  • 2000 – घरवाली ऊपरवाली
2022 से ही दूर है फिल्मों से

मुकुल देव आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई “अंत द एंड” फिल्म के जरिए पर्दे पर नजर आए थे। जबकि टीवी पर साल 2018 में सीरियल “21 सरफरोश” में अभिनय किया था। साल 2020 में ओटीटी पर “स्टेट ऑफ सीज 26/11” वेब सीरीज रिलीज हुई थी  जिसमें आखिरी बार ओटीटी पर मुकुल देव नजर आए। साल 2022 के बाद मुकुल देव ने किसी भी तरह से सिनेमा इंडस्ट्री में कोई रोल नहीं निभाया। वे सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग से भी पूरी तरह से अलग हो गए थे।

डिस्क्लेमर: सिनेमा जगत से जुड़े इस हिंदी न्यूज आर्टिकल में हमने मुकुल देव की मौत से जुड़ी खबर प्रसारित की है। जिसका स्रोत इंटरनेट और मीडिया है। लेख में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो हमें सूचित करें। हम संभावित संशोधन करने की जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।।

Leave a Comment